जानिए मिश्री के फायदे यह केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि फायदेमंद भी होती है। मिश्री खाने के बड़े फायदे।
अधिकतर लोग खाना खाने के बाद मुंह फ्रेश करने के लिए सौफ एवं मिश्री का का सेवन करते हैं। मुंह फ्रेश करने के अलावा क्या आप जानते हैं कि मिश्री सेहत बनाने के लिए भी प्रयोग की जाती है। अब तक आप इसे मुंह फ्रेश करने के लिए प्रयोग करते होगे परंतु इसके फायदे जानने के बाद आप इसे अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर लोगे। चलिए जानते हैं कि मिश्री रोजाना की जिंदगी में कितनी फायदेमंद होती है।
खांसी में फायदेमंद।
![]() |
Image is taken from Haatmarket |
1.खांसी और जुकाम से छुटकारा
सर्दियों में हम बहुत सी बीमारियों का सामना करते हैं। जैसे कि खांसी, जुखाम, आदि। सर्दियों में बहुत से लोग खांसी तथा जुखाम की समस्या का सामना करते हैं। खांसी एवं जुखाम से छुटकारा पाने के लिए आपको मिश्री का पेस्ट तैयार करना पड़ेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले मिश्री के पाउडर में काली मिर्च का पाउडर और घी मिलाकर पेस्ट तैयार कर ले और रात के वक्त इसका सेवन करें। इसके अलावा मिश्री और काली मिर्च का सेवन गुनगुने पानी के साथ करेंगे तो भी खांसी से राहत मिलेगी।
2. Haemoglobin की कमी को पूरा करने में फायदेमंद
कई बार मानव शरीर के अंदर Haemoglobin का सतर कम होने के कारण शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है। जिससे एक बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाती है । बिना काम किए थकान महसूस होने लगती है। कमजोरी का अहसास होने लगता है। बैठकर उठने के बाद कई बार चक्कर भी आ जाते हैं। यदि आप इन सभी समस्याओं से गुजर रहे हैं तो आपके लिए मिश्री का सेवन करना अनिवार्य हो जाता है। इसके अलावा आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं। नियमित तौर पर मिश्री का सेवन करने से आपके रक्त में Haemoglobin की मात्रा का लेवल बढ़ जाता है। साथ में रक्त संचार भी सही रहता है।
3. एनर्जी बूस्टिंग में मदद
सवाद के अलावा मिश्री का सेवन करने से शरीर में उर्जा भी उत्पन्न होती है। सौफ के साथ मिश्री का सेवन करने से दिमाग अच्छा रहता है।
![]() |
Image is taken from My upchar.com |
4. नकसीरी से आराम( नाक से खून आना) : गर्मियों के मौसम में बहुत से लोगों की नाक से खून आने लगता है। हालांकि यह शरीर में गर्मी होने के कारण आता है। इस समस्या को लेकर यह लोग बहुत चिंतित रहते हैं। मिश्री का सेवन करने से इस समस्या से तुरंत आराम मिल जाता है।
5. पाचन क्रिया को बेहतर करने में मदद करती है
बहुत से लोगों का पाचन तंत्र खराब होता है। लेकिन मिश्री का सेवन करने के बाद आपको पाचन तंत्र समस्या की परेशानी से समाधान मिल जाएगा। मिश्री के अंदर डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं। जिससे खाना जल्दी एवं आसानी से पच जाता है। इसलिए खाना खाने के बाद मिश्री का सेवन करना ना भूले।
1 Comments
Thank you so much Suhail khan
ReplyDeletePlease do not enter any spam link in the comment box.